जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। किन्तु अर्थ में समानता होते हुए भी पर्यायवाची शब्द प्रयोग में सर्वथा एक-दूसरे का स्थान नहीं ले सकते। कहीं एक शब्द प्रयोग होता है तो कहीं अन्य। प्रत्येक शब्द का प्रयोग विषय और संदर्भ के अनुसार होता है। प्रत्येक शब्द कुछ-न-कुछ अर्थ की विशिष्टता लिए रहता है। उदाहरण के लिए गंगाजल उचित है गंगा पानी नहीं। इसी प्रकार जलज और पंकज दोनों शब्द ही कमल के पर्यायवाची हैं। जलज वह कमल है जो जल से पैदा हुआ और पंकज वह कमल है जो पंक (कीचड़) से पैदा हुआ। भाव यह है कि शब्द कहीं पूर्ण पर्यायवाची होते हैं, कहीं आंशिक। नीचे कुछ पर्यायवाची शब्द दिए जा रहे हैं -
1. सुगन्ध - महक, खुशबू, सौरभ, सुरभि, सुवास
2. आँख - नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, लोचन
3. घर - गृह , गेह, भवन, सदन, निकेतन, आलय
4. किनारा - कूल, तट, तीर, छोर, कगार
5. चन्द्रमा - चन्द्र, इन्दु, शशी, शशांक, चाँद, रजनीश
6. पक्षी - खग, विहंग, विहग, नभचर, खेचर
7. पुत्री - दुहिता, बेटी, तनुजा, तनया, आत्मजा
8. पुत्र - बेटा, तनुज, तनय, आत्मज, सुत
9. दुष्ट - शठ, खल, दुर्जन, धूर्त, पामर
10. झंडा - पताका, ध्वज, ध्वजा, निशान, केतु
11. पति - भर्ता, प्राणनाथ, आर्यपुत्र, स्वामी, वल्लभ
12. नमस्कार - प्रणाम, अभिवादन, प्रणति, नमः, वंदन
13. देह - तन, काया, शरीर, कलेवर
14. विष - हलाहल, जहर, कालकूट, गरल
15. मनुष्य - जन, आदमी, मनुज, नर, मानव
16. बन्दर - मर्कट, वानर, कीश, हरि, कपि
17. समुद्र - सागर, सिन्धु, जलधि, पयोधि, उदधि
18. हाथी - गज, कुंजर, मातंग, दन्ती, हस्ती, करी
19. छोटा - लघु, तुच्छ, कनिष्ठ, हीन
20. पत्नी - वधु, अर्धांगिनी, गृहिणी, भार्या, दारा
21. नाविक - माँझी, मछुआ, केवट, धीवर
22. चमक - आभा, कान्ति, दमक, प्रकाश, दीप्ति
23. गंगा - मंदाकिनी, सुरसरी, जाह्नवी, देवनदी, भागीरथी
24. कामदेव- मनसिज, मनोज, मदन, स्मर, कंदर्प, अनंग
25. चतुर - चालाक, दक्ष, पटु, निपुण, कुशल, प्रवीण
26. उन्नति - प्रगति, उत्कर्ष, अभ्युदय, उत्थान, विकास
27. अर्थ - आशय, मतलब, अभिप्राय, प्रयोजन
28. नौका - जलयान, नाव, तरी, तरिणी, डौंगी
29. धन - दौलत, लक्ष्मी, पूँजी, राशि, अर्थ, सम्पदा, वित्त
30. पत्थर - पाषाण, शिला, उपल, प्रस्तर , पाहन
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.