मित्र को जन्म दिवस पर बधाई देते हुए पत्र लिखो | अपने मित्र को जन्मदिन की बधाई देते हुए पत्र | अपनी सहेली को जन्मदिन की बधाई देते हुए पत्र लिखिए

मित्र को जन्म दिवस पर बधाई देते हुए पत्र लिखो ।

माया भवन,

हांसी रोड़,

भिवानी।

25 मार्च, 2022

प्रिय आशीष,

           सप्रेम नमस्ते

           यहाँ सब कुशल है। जन्म दिवस के लिए तुम्हारा निमन्त्रण मिला। इसके लिए धन्यवाद। आज से ठीक पाँच दिन बाद तुम्हारा जन्मदिन आ रहा है। गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तुम अपना जन्मदिन बड़े आनंद से मनाओगे, ऐसा मेरा विश्वास है।

         गत वर्ष तुम भिवानी थे परंतु अब तुम अपने पिता जी के स्थानान्तरण के कारण जींद पहुँच गए हो। मेरी यह हार्दिक कामना थी कि में तुम्हारे जन्मदिन पर जींद आता परंतु उसी दिन मेरी बहन का विवाह है। अतः मैं उपस्थित नहीं हो पाऊँगा। मैं इस अवसर पर इस पत्र के माध्यम से तुम्हें हार्दिक शुभकामाएँ भेजता हूँ। "तुम "जीओ हजारों साल ।" यह शुभ दिन तुम्हारे जीवन में उल्लास तथा नई आशाएँ लेकर आए, यही कामना है। मेरी शुभकामना आपके साथ है। इसे सहर्ष स्वीकार करें।

        माता जी एवं पिता जी को मेरी ओर से प्रणाम कहना।

        शुभकामनाओं सहित।

तुम्हारा प्रिय मित्र ,

मनीष पाण्डेय 


apne mitra ko janmdin ki badhai dete hue patra likho | apne mitra ko janmdin ki badhai dete hue patra likhen | apne mitra ko janmdin ki badhai dete hue patra lekhan


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ